द खबर टाइम्स/अनूप गोस्वामी
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर
आगामी लक्ष्मी पूजा एवं छठ पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शोहरतगढ़ थाना परिसर में आज पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ (एसडीएम) विवेकानंद मिश्र एवं शोहरतगढ़ क्षेत्राधिकारी (सीओ) मयंक द्विवेदी ने संयुक्त रूप से की बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, व्यापारी वर्ग, समाजसेवियों, धर्मगुरुओं सहित बड़ी संख्या में आमजन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे अधिकारियों ने सभी से अपील की कि वे आपसी भाईचारे व सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाएं अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, बिजली आपूर्ति एवं सफाई व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। किसी भी प्रकार की अफवाह या अप्रिय घटना से बचने के लिए लोगों से सतर्क रहने की भी अपील की गई।

बैठक में चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, अल्ताफ हुसैन, शैलेंद्र कौशल, मनोज कुमार गुप्ता, राजकुमार मोदनवाल, अवनींद्र सिंह, जय प्रकाश वर्मा, बबलू गौड़, अनूप कसौधन, मनोज चौधरी, अजय चौधरी, मनोज चौधरी, अजय चौधरी के साथ इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर सुभाष चंद यादव, उपनिरीक्षक अवधेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक संतोष कुमार, उपनिरीक्षक रामबदन यादव, का. दिनेश यादव, का. प्रभाकर यादव आदि मौजूद रहे।




























