शोहरतगढ़- ग्लोबल हैंडवॉश डे पर ‘डिटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया’ अभियान के तहत महदेवा नानकार में हुआ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

द खबर टाइम्स/धर्मेंद्र चौधरी

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

बुद्धवार को विकास खंड शोहरतगढ़ के प्राथमिक विद्यालय महादेवा नानकार में रेकिट एवं प्लान इंडिया के सहयोग से चलाए जा रहे ‘डिटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया’ अभियान के अंतर्गत ग्लोबल हैंडवॉश डे के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बेशिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार, विशिष्ट अतिथि सहायक कमाण्डेन्ट आशीष राघव, प्रधान संघ जिलाध्यक्ष डॉ. पवन मिश्रा, भरतीय युवा वेलफेयर एसोसिएशन के फाउंडर मोहित नारायण एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष लाल जी यादव ने दीप प्रज्वलन कर किया।

विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत, स्वच्छता विषयक नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर हाथ धोने के महत्व को बताया। बाल संसद के बच्चों ने हैंडवॉश की सही विधि का प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि बेशिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार ने कहा कि इस अभियान से बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव का संकेत है। सहायक कमांडेंट आशीष राघव ने कहा कि यदि हम स्वच्छता पर ध्यान देंगे तो स्वस्थ रहेंगे, इसलिए स्वस्थ रहने का मूल मंत्र है स्वच्छता। हम स्वच्छ रहेंगे तो भारत स्वस्थ रहेगा। कार्यक्रम के जिला लीड रंजीत कुमार ने कहा कि नियमित हाथ धोना बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है। कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया तथा बच्चो एवं अभिभावकों के बीच 563 डिटॉल साबुन का वितरण हुआ।

इस अवसर पर राज्य अध्यापक पुरस्कार से पुरस्कृत मस्तान शेरुल्लाह, प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार,मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान से प्रसून शुक्ला, अमन शर्मा, रोहित दूबे, पीरामल फाउंडेशन से सत्येंद्र सिंह, योगेंद्र मोहन, उद्धार फाउंडेशन से शक्ति मिश्रा, समाजसेवी जय प्रकाश गुप्ता, नीति आयोग से अभिनव द्विवेदी, शिक्षिका स्मृति, अलका देवी, जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें