द ख़बर टाइम्स/श्रवण पटवा
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर
आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ में स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में सोमवार की सायंकाल आयोजित फलाहार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व हियुवा प्रदेश प्रभारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा मातृभूमि व सनातन धर्म की रक्षा के लिए सभी हिंदूओं को एक जुट होने का आवाहन किया।

उन्होंने कहा कि फलाहार आयोजन सतयुग से चला आ रहा है। मां जगदम्बा ने आसुरी शक्तियों का नाश कर धर्म की स्थापना की। उसी हर्ष व उल्लास में त्रृषिमुनियों ने फलाहार प्रसाद वितरण किया था यह परम्परा आज भी जीवंत है। कार्यक्रम के आयोजक पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष बबिता कसौधन ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में महिलाएं आत्मनिर्भर होती जा रही है।

कार्यक्रम का संचालन सौरभ गुप्ता ने किया। इस दौरान हियुवा प्रदेश प्रभारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह, हियुवा व पूर्व सदस्य जिला पंचायत अजय सिंह, बबिता कसौधन, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा, पूर्व अध्यक्ष शिवप्रसाद वर्मा, विजय परसरामका

नपं अध्यक्ष बढ़नी सुनील अग्रहरि, आनंद कसौधन, संजय कसौधन, दीपेन्द्र सिंह दीपू, जिला महामंत्री हियुवा व पूर्व सदस्य जिला पंचायत अजय सिंह, विजय परसरामका, नि. हियुवा जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता, रामपाल सिंह, संजय कसौधन, सौरभ गुप्ता, ओमप्रकाश जायसवाल, शिवाजी मिश्रा, अनिल सिंह, आनन्द गुप्ता, अनिल जायसवाल, संकटा प्रसाद, विकास त्रिपाठी, दीनानाथ अग्रहरि, संजू पाण्डेय सहित भारी संख्या लोग मौजूद रहें।




























