मंडल एवं बूथ अध्यक्ष सहित भाजपा कार्यकर्ताओं को युवा श्याम जायसवाल ने किया सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

द ख़बर टाइम्स/श्रवण पटवा

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

भारतीय जनता पार्टी द्धारा नारद इण्टर कॉलेज बंदुआरी में मंडल कठेला के बूथ अध्यक्ष/वरिष्ठ कार्यकर्ता क्षेत्रीय पदाधिकारी समस्त शक्ति केंद्र संयोजक/ प्रभारी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगणों की बैठक मंडल अध्यक्ष कठेला श्यामू गुप्ता द्वारा आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी श्याम जायसवाल ने सभी बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, भाजपा कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र व फूल माला पहनाकर सम्मानित किया और बूथ अध्यक्षों की बैठक में कहा कि बूथ अध्यक्ष केवल एक पद नहीं, बल्कि संगठन का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। वे पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुँचाते हैं बूथ अध्यक्ष पार्टी और जनता के बीच सेतु का कार्य करता है, जो न केवल भाजपा की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाता है, बल्कि जनता की अपेक्षाओं और समस्याओं को भी संगठन तक लाते है। इस दौरान श्याम जायसवाल, मंडल अध्यक्ष श्याम गुप्ता, शिवरतन कनौजिया, लवकुश चौधरी,दुर्बल जायसवाल, घनश्याम गुप्ता, राधेश्याम,साजन कुमार, शरदेंदु त्रिपाठी, अशोक दूवे, चन्द्रेश जायसवाल व बूथ अध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave a Comment

और पढ़ें