बेनीनगर में आयोजित पीडीए चौपाल कार्यक्रम में सपा नेता उग्रसेन सिंह ने भाजपा पर साधा निशाना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

द ख़बर टाइम्स/श्रवण पटवा

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शोहरतगढ़ के पूर्व प्रत्याशी उग्रसेन सिंह द्वारा ग्राम सभा बेनीनगर में पी.डी.ए. जन चौपाल का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उग्रसेन सिंह ने भाजपा सरकार पर एक के बाद एक हमला किये। कहा कि दिन-दहाड़े हो रही चोरी, डकैती और अपराधिक घटनाएँ, जो आज हमारे समाज का सामान्य हिस्सा बन चुकी हैं। इस जन विरोधी सरकार खेती किसानी के मौसम में यूरिया और डाई खादों की काला बाजारी भाजपा के नेताओं की सह पर हो रहा है। प्रशासन की चुप्पी सरकार की मानसा और गलत नीतियों को ज़ाहिर कर रही है।

इस किसान विरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का जनता से आवाहन करते हुए कहा कि 2027 विधानसभा का चुनाव देश और संविधान को बचाने का चुनाव हैं। भाजपा की सरकार लगातार संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। भाजपा की जन विरोधी नीतियों के कारण महंगाई बेरोजगारी चरम सीमा पर है। प्रदेश की जनता महंगाई बेरोजगारी से तबाह हो चुकी है। भाजपा के एजेन्डे में रोजगार और नौकरी नहीं है। भाजपा की विभाजनकारी नीति देश के लिए घातक है। भाजपा सरकार की नीतियां नौजवान किसान पिछड़ा और दलित विरोधी है प्रदेश का पिछड़ा और दलित जाग चुका है। पी.डी.ए. सिर्फ एक नारा नहीं बल्कि एक आंदोलन है जो भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेकने का काम करेगा। आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया तय है। प्रदेश की जनता पीडीए के महानायक अखिलेश यादव के तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष हरिनारायण यादव ने किया एवं संचालन जय प्रताप ने किया।

इस दौरान शैलेंद्र शर्मा, नन्हे दुबे, राजू यादव, रामू भाई, अशफाक पटेल, हारुन भाई, इब्राहिम बी.डी.सी चौधरी, राजेंद्र यादव, पप्पू यादव, सूरज त्रिपाठी, नरेंद्र सिंह, बदरे आलम काका, अतहर हुसैन,आदिल, श्यामू भाई मोहम्मद आरिफ आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें