बढ़नी ब्लॉक के धनौरा मुस्तहकम एवं खड़कुईंया नानकार में चौपाल लगाकर दी योजनाओं की जानकारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

द ख़बर टाइम्स / श्रवण पटवा

बढ़नी, सिद्धार्थनगर

बढ़नी विकास खण्ड के ग्राम पंचायत धनौरा मुस्तहकम एवं खड़कुईंया नानकार में गाँव की समस्या गाँव में समाधान करने हेतु चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धनौरा मुस्तहकम में सचिव शकील अहमद एवं खड़कुईंया नानकार में सचिव ने दिलीप यादव ने चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही ब्लॉक स्तरीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से राशनकार्ड, फैमिली आईडी, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास योजना, मनरेगा योजना, किसान सम्मान निधि, व्यक्तिगत शौचालय, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री सड़क दुर्घटना योजना, जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना आदि योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। साथ ही शासन द्वारा चलायी जा रही गरीब कल्याण व अन्य लाभकारी योजनाओं के बारें में जानकारी देते हुए सचिवों ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान प्रधान सचिव शकील अहमद, सचिव दिलीप यादव, प्रतिनिधि मोबस्सीर हुसैन, प्रधान प्रतिनिधि नसीम अहमद, पंचायत सहायक अनवर आलम, खालिद, गुलाम हुसैन, अब्दुल रसीद, राजाराम, नुरुद्दीन रहमान आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें