बढ़नी- दीपावली पर्व से पूर्व बढ़नी न.पं. कर्मियों से मिलकर सांसद जगदंबिका पाल ने दी शुभकामनाएं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बढ़नी चेयरमैन सुनील अग्रहरि की अध्यक्षता में सांसद जगदंबिका पाल ने नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों में वितरित किया अंगवस्त्र एवं मिष्ठान

द खबर टाइम्स/श्रवण पटवा

बढ़नी, सिद्धार्थनगर

शनिवार को दीपावली पर्व को लेकर सांसद जगदंबिका पाल ने अपने समर्थकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बढ़नी नगर पंचायत सभागार में नगर पंचायत कर्मचारियों से मुलाकात कर उन्हें मिष्ठान एवं अंगवस्त्र वितरण किया। चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने सांसद जगदंबिका पाल सहित अन्य अतिथियों को माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि “दीपावली खुशियों का त्योहार है और हमारी खुशी तभी पूरी होती है, जब हम उन लोगों के साथ अपनी खुशियां साझा करें, जो हमारे समाज की नींव हैं, सफाई कर्मचारी इस शहर को स्वच्छ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह उपहार उनकी मेहनत और लगन के प्रति हमारे सम्मान का एक छोटा सा प्रतीक है।” उन्होंने सभी कर्मचारियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। आगे कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं चला रखी है। जिसका सीधा फायदा आमजन मानस को हो रहा।

अभी हाल में रोजमर्रा के सामान से जीएसटी की भारी छूट देकर आमजन को मंहगाई से निजात दिलाने में डबल इंजन की सरकार ने सहयोग किया है। मोदी योगी सरकार की सभी योजनाओं का सीधा लाभ समाज में अंतिम पंक्ति में खड़े होने वाले लोगों को भी हो रहा है। साथ ही कहा मेरा रिश्ता बढ़नी से सांसद और वोटर का नहीं है बल्कि मै बढ़नी का बेटा हूं। जब तक मेरी जिंदगी है तब तक मेरा रिश्ता नगर पंचायत बढ़नी से निरंतर इसी प्रकार बना रहेगा। कर्मियों से मुलाक़ात को लेकर उसे पारिवारिक मिलन की संज्ञा दी और कहा कि जैसे परिवार के मुखिया दिल्ली मुंबई से पर्व के अवसर अपने घर जाते है उसी प्रकार मैं भी होली दीपावली पर्व पर मैं अपने लोगों के बीच जाता हूँ। साथ ही सांसद जगदम्बिका पाल ने प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी सफाई कर्मचारियों को दीपावली का उपहार भेंट किया और उनकी निःस्वार्थ सेवा के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने संबोधित किया और दीपावली पर्व को लेकर सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन अनिल अग्रहरि ने किया। इस दौरान अधिशाषी अधिकारी अजय कुमार, भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह उर्फ राजू शाही, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ शंकर पाठक, सांसद प्रतिनिधि नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी, दिलीप मद्धेशिया, अमित मौर्या, ध्रुव चतुर्वेदी, रामराज कन्नौजिया, ऋषभ मोदनवाल, मुन्नू मौर्या, पवन तिवारी, ढेबरुआ थाना अध्यक्ष नारायण लाल श्रीवास्तव, बढ़नी चौकी प्रभारी अनिरुद्ध सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें