पूर्व मंत्री स्व. दिनेश सिंह की सोलहवीं पुण्यतिथि पर बोले बतौर मुख्य अतिथि सिद्धार्थ सिंह, कहा- अपने संघर्षों के बल पर जमीन से उठे थे विकास पुरुष दिनेश सिंह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

द खबर टाइम्स/श्रवण पटवा

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

मंगलवार को पूर्व मंत्री स्व. दिनेश सिंह की सोलहवीं पुण्यतिथि पर उनके स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उनके व्यक्तित्व व कराए गए विकास कार्यों को लोगों ने याद किया। प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित कर लोगों ने श्रद्धांजलि भी अर्पित की है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि दिनेश सिंह अपने संघर्षों के बल पर जमीन से उठे थे। प्रदेश के राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई। क्षेत्र की जरूरतों को जाना और समझा। पुल व पुलिया, पानी, सड़क, बिजली से क्षेत्र को आच्छादित किया। वह विकास पुरुष रहे। निधन के 16 वर्ष बीत गए हैं, लेकिन अब भी जिले को उनकी कमी महसूस होती है।

पूर्व ब्लाक प्रमुख उग्रसेन प्रताप सिंह ने कहा कि मेरे पिता गरीबों, मजलूमों, शोषितों व वंचितों के मसीहा रहे। वह अपने क्षेत्र व अपने लोगों से बेहद करीब थे। जनता की समस्या का त्वरित निस्तारण कराने के लिए सदैव तत्पर रहते थे। विकास व जनता के सम्मान की जब भी बात की जाएगी, लोग उन्हें याद करेंगे। जहां पैदल जाने का रास्ता नहीं था वहां आज चार पहिया व बड़े वाहन फर्राटा भर रहे हैं। नदियों पर कई पुल का निर्माण हो गया है।

कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष लालजी यादव, जावेद रिजवी, राहुल सिंह, आरपी यादव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन हरिनारायन यादव ने किया । इस दौरान डा. जितेंद्र प्रताप सिंह, वीरेंद्र तिवारी, इंद्रासना त्रिपाठी, अनूप यादव, इदरीश पटवारी, रामू यादव, राम मिलन भारती, निसार बागी, खुर्शीद, राम सेवक लोधी, शक्ति सिंह, गुड्डू सिंह, टिंटू सिंह, डब्लू सिंह, अजीज, कमलेश दूबे, सिकंदर यादव, सुरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें