दीपावली पर शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने सफाई कर्मचारियों को बांटी साड़ी और मिठाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

— शोहरतगढ़ में 105 सफाई कर्मचारियों को दिया उपहार

— स्वच्छता के सच्चे सिपाही हैं सफाईकर्मी : विनय वर्मा, विधायक शोहरतगढ़

द खबर टाइम्स/श्रवण कुमार पटवा

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर

दीपावली पर्व के पूर्व गुरुवार को स्थानीय राजस्थान अतिथि भवन में नगर पंचायत शोहरतगढ़ के सफाई कर्मचारियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने नगर पंचायत के 105 सफाई कर्मचारियों को उपहार स्वरूप साड़ी, मिठाई आदि भेंट कर दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विनय वर्मा ने कहा कि सफाई कर्मचारी भाई-बहन स्वच्छता के सच्चे सिपाही हैं। उनके परिश्रम और समर्पण से ही हमारा नगर स्वच्छ एवं सुंदर बनता है। त्योहार की खुशियों में उन्हें सहभागी बनाना और उनके चेहरे पर मुस्कान लाना उनके लिए अद्भुत संतोष का विषय है।

विधायक ने कहा कि पिछले पांच वर्षों से वह लगातार शोहरतगढ़ के सम्मानित परिवार के साथ इसी तरह अपना हर त्योहार मनाते आ रहे हैं। उनके लिए यह केवल उपहार वितरण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपने परिवार के सदस्यों के साथ खुशियां बांटने और उनके योगदान को सम्मान देने का अवसर है। उन्होंने सभी सफाई कर्मचारियों और उनके परिवारों को दीपावली की अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का संचालन रामदास मौर्या ने किया। इस अवसर पर ईओ अभिनव श्रीवास्तव, विधायक की पत्नी बबिता वर्मा, संतोष पोद्दार, विजय परशरामका, रामबिलास यादव, अशोक बोरा, रत्नेश सोनी, रामसेवक गुप्ता, राजकुमार मोदनवाल, मनोज कुमार गुप्ता, महावीर वर्मा, बबलू गौड़, विष्णु सिंह, विजय गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें