कपिलवस्तु विधानसभा में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान, नए मतदाताओं से फॉर्म-6 भरने की अपील

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

द खबर टाइम्स/धर्मेंद्र चौधरी

नौगढ़/सिद्धार्थनगर

विधानसभा क्षेत्र 303 कपिलवस्तु के विभिन्न मतदेय स्थलों पर शनिवार को मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत विशेष कैंप आयोजित किए गए। विद्यालयों को बूथ बनाकर लगाए गए कैंप में दर्जनों केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ), सुपरवाइजर, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

कैंप का उद्देश्य 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ना और छूटे हुए पात्र नागरिकों को सूची में शामिल करना रहा। नए मतदाता फॉर्म-6 भरकर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। फॉर्म-6 निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उपजिलाधिकारी नौगढ़ ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं से अपील की कि वे 24 अक्टूबर को भी अपने बूथ पर पहुंचकर बीएलओ के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं। इसके लिए पहचान पत्र/आधार कार्ड साथ लाना आवश्यक है।

Leave a Comment

और पढ़ें