नकथर, छतहरी, गड़ाकूल, परसिया समेत दर्जनों बूथों पर पहुंचे बीएलओ
— 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं से नाम जुड़वाने की अपील
द खबर टाइम्स/श्रवण कुमार पटवा
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर
विधानसभा क्षेत्र 302 शोहरतगढ़ के विभिन्न मतदेय स्थलों पर शनिवार को मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत विशेष कैंप लगाया गया। प्राथमिक विद्यालय नकथर, छतहरी, कंपोजिट विद्यालय गड़ाकूल, परसिया सहित दर्जनों बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) एवं संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।

कैंप का उद्देश्य 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ना और छूटे हुए पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करना रहा। नए मतदाता फॉर्म-6 भरकर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। फॉर्म-6 निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। अभियान के दौरान बीएलओ, सुपरवाइजर, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी समेत संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं से अपील की कि वे 24 अक्टूबर को भी अपने बूथ पर पहुंचकर बीएलओ के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं। आवेदन के लिए पहचान पत्र/आधार कार्ड साथ लाना आवश्यक है।
































