द खबर टाइम्स/Shravan Patwa
शोहरतगढ़/लखनऊ
शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने मंगलवार को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान विधायक ने विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न लंबित विकास योजनाओं एवं जनहित से जुड़े कार्यों के संबंध में चर्चा की। विधायक विनय वर्मा ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण योजनाओं की स्वीकृति का अनुरोध रखा। मुख्यमंत्री ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिले सकारात्मक संकेतों के आधार पर क्षेत्रवासियों को विश्वास दिलाना चाहते हैं कि जिन विकास कार्यों और योजनाओं का वादा किया गया है, उन्हें शीघ्र धरातल पर उतारने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिली है और शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र भी इससे लाभान्वित होगा। विधायक ने क्षेत्र की जनता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि विकास और जनकल्याण उनकी प्राथमिकता है। विनय वर्मा ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की गति आगे भी जारी रहेगी तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए पुनः सरकार बनाने में सफल होगी।




























