द खबर टाइम्स/श्रवण पटवा
सिद्धार्थनगर
जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों को लेकर बढ़ती भीड़ और कालाबाजारी की आशंकाओं को देखते हुए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी०एन० ने सख्त कदम उठाया है।जिलाधिकारी ने जनपद की सभी गैस एजेंसियों तथा रेस्टोरेंट व अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सघन जांच के लिए तहसीलवार टीमों का गठन किया है। जारी आदेश में कहा गया है। वर्तमान समय में घरेलू गैस सिलेंडरों को लेकर गैस एजेंसियों पर काफी भीड़ देखी जा रही है। साथ ही, कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति बाधित होने के कारण रेस्टोरेंट व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग की संभावना बढ़ गई है। इसके अलावा गैस एजेंसियों द्वारा मनमाने तरीके से वितरण की शिकायतें भी प्राप्त हो रही हैं। इन शिकायतों के प्रभावी नियंत्रण के लिए जिलाधिकारी ने सभी तहसीलों में उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित कर गैस एजेंसियों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की नियमित जांच के निर्देश दिए हैं।
तहसीलवार गठित टीमें-
तहसील नौगढ़– उप जिलाधिकारी नौगढ़ के नेतृत्व में नायब तहसीलदार, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी जोगिया तथा पूर्ति निरीक्षक उस्का बाजार, लोटन व बर्डपुर।
तहसील बांसी– उप जिलाधिकारी बांसी के नेतृत्व में नायब तहसीलदार, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी बांसी तथा पूर्ति निरीक्षक मिठवल, बांसी व खेसरहा।
तहसील शोहरतगढ़– उप जिलाधिकारी शोहरतगढ़ के नेतृत्व में नायब तहसीलदार, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी शोहरतगढ़ तथा पूर्ति निरीक्षक बढ़नी।
तहसील डुमरियागंज– उप जिलाधिकारी डुमरियागंज के नेतृत्व में नायब तहसीलदार तथा पूर्ति निरीक्षक भनवापुर व डुमरियागंज।
तहसील इटवा– उप जिलाधिकारी इटवा के नेतृत्व में नायब तहसीलदार तथा पूर्ति निरीक्षक खुनियांव व इटवा।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में गैस एजेंसियों और रेस्टोरेंट/व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की नियमित जांच करें तथा जांच रिपोर्ट जिला पूर्ति अधिकारी सिद्धार्थनगर को उपलब्ध कराएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कहीं घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण, दुरुपयोग या कालाबाजारी पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।




























