लॉकअप से भागने की कोशिश में दो इनामी गैंगस्टर दोबारा गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

https://youtu.be/lCCWdsLBzaA

द खबर टाइम्स/धर्मेन्द्र कुमार चौधरी
सिद्धार्थनगर

थाना शोहरतगढ़ पुलिस व जनपदीय एसओजी की संयुक्त टीम ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25-25 हजार रुपये के दो इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों ने पुलिस लॉकअप से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सतर्कता से करीब दो घंटे के भीतर ही उन्हें फिर से पकड़ लिया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक मु0अ0सं0 02/2026 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त अतुल उर्फ इन्द्र कपूर उर्फ इन्द्रजीत उर्फ साका पुत्र बलिराम निवासी नीबी दोहनी व मो. रकीब उर्फ झीनक पुत्र ढोला उर्फ सरदार हुसैन निवासी नीबी दोहनी को शनिवार को प्लाइवुड तिराहे से गिरफ्तार किया गया था। दोनों को थाना शोहरतगढ़ की अभिरक्षा में रखा गया था।
रविवार सुबह करीब 6:30 बजे दोनों अभियुक्तों ने पेट दर्द का बहाना बनाकर संतरी से लॉकअप का ताला खुलवाया और रायफल छीनने का प्रयास करते हुए धक्का-मुक्की कर भागने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा शुरू कर दिया।

क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस व एसओजी टीम ने घेराबंदी कर तलाश अभियान चलाया। इसके बाद फरार दोनों अभियुक्तों को चौधरी मैरिज लॉन के पीछे से दो घंटे के भीतर ही दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया। संतरी की तहरीर पर थाना शोहरतगढ़ में मु0अ0सं0 32/2026 धारा 121(2), 262 व 132 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें