- अडवाडीह, धंधरा, धंधरी और गुजरौलिया गांव के 62 पुरुष, 41 महिलाएं और 19 बच्चों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
द खबर टाइम्स/श्रवण कुमार पटवा
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर
मंगलवार को सशस्त्र सीमा बल की 43वीं वाहिनी, सिद्धार्थनगर द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सीमा चौकी कोटिया क्षेत्र के वाइब्रेंट गांव अडवाडीह में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सीमावर्ती गांवों के 122 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवा वितरित की गई।

शिविर का आयोजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी के चिकित्साधिकारी डॉ. ओमप्रकाश यादव के सहयोग से किया गया। इस दौरान अडवाडीह, धंधरा, धंधरी और गुजरौलिया गांव के 62 पुरुष, 41 महिलाएं और 19 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉ. यादव ने ग्रामीणों को स्वच्छता, संतुलित आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में सीमा चौकी कोटिया के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मीणा, एएसआई फार्मासिस्ट आशुतोष कुमार, मुख्य आरक्षी शिवशंकर उपाध्याय, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल रासिद सहित अन्य जवान और ग्रामीण मौजूद रहे।




























