सिद्धार्थ जूनियर हाई स्कूल में विज्ञान मेला का हुआ आयोजन, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे विधायक विनय वर्मा ने की 25 लाख रूपये के सहयोग की घोषणा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

द खबर टाइम्स/श्रवण कुमार पटवा
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

मंगलवार को शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के इटवा ब्लाक अंतर्गत कठेला चौराहे स्थित सिद्धार्थ जूनियर हाई स्कूल में विज्ञान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न विज्ञान मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।


कार्यक्रम का उद्घाटन विनय वर्मा ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विनय वर्मा ने कहा कि विज्ञान मेले जैसे आयोजनों से बच्चों में अनुसंधान, नवाचार और रचनात्मकता का विकास होता है। इससे उनकी सोचने और समझने की क्षमता भी बढ़ती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को ऐसे आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके। इस दौरान विधायक ने विद्यालय के विकास के लिए विधायक निधि से 25 लाख रुपये की धनराशि भवन निर्माण हेतु देने की घोषणा की, जिससे विद्यालय में बेहतर शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

विज्ञान मेले में विद्यार्थियों ने जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा तथा वैज्ञानिक सिद्धांतों पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। बच्चों ने अपने प्रोजेक्ट के माध्यम से जल संरक्षण का महत्व बताते हुए “जल ही अमृत है, इसे बचाना हमारा कर्तव्य है” का संदेश दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक हरिराम पांडेय, बीजेपी नेता सुरेश्वर पुरी, विजय पाण्डेय, रामदास मौर्य, प्रदीप कमलापुरी, कुलदीप चौधरी, अनिल मिश्र, ओम प्रकाश वर्मा, आशीष वर्मा, राहुल सोनी, राज किशोर मोदनवाल, गुड्डू वर्मा, पिंटू सोनी, बृहस्पति नाथ चौबे आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें