यातायात नियमों के उल्लंघन पर 40 वाहनों का हुआ चालान, वसूला 53500/- रूपये का शमन शुल्क

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

द खबर टाइम्स/धर्मेन्द कुमार चौधरी
सिद्धार्थनगर

जनपद में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए यातायात पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, गलत दिशा में वाहन चलाने और शराब पीकर वाहन चलाने वाले 40 वाहनों का चालान कर ₹53,500 का शमन शुल्क वसूला गया।


प्रभारी यातायात अमरेश कुमार व उनकी टीम द्वारा सिद्धार्थनगर के साड़ी तिराहा, पावर हाउस तिराहा, सिद्धार्थ तिराहा, पेट्रोल पंप तिराहा एवं बाँसी कस्बा सहित विभिन्न स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।इस दौरान पीए सिस्टम के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। वहीं, रात्रि में होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप भी लगाए गए। सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े बड़े वाहनों और बिल्डिंग सामग्री लदे ट्रकों, जिनसे दुर्घटना और जाम की आशंका बनी रहती है, उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए चालान कर उन्हें हटवाया गया। विशेष चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने के संदेह में 10 वाहनों की जांच की गई, जिसमें एक वाहन का चालान किया गया। इसके अलावा सीट बेल्ट न लगाने, बिना हेलमेट वाहन चलाने और गलत दिशा में वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 40 वाहनों का चालान किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें