पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

द खबर टाइम्स/श्रवण कुमार पटवा
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

होली, रमजान माह व ईद-उल-फितर को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। सोमवार को थाना ढेबरुआ क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की गई तथा लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।
क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी ने बताया कि ढेबरुआ थाना क्षेत्र के प्रमुख बाजारों व संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त किया। गश्त के दौरान पुलिस ने लोगों से बातचीत कर आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि त्योहारों के मद्देनजर पुलिस लगातार गश्त कर रही है और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखा गया है। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान इन्सपेक्टर दुर्गा प्रसाद आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें