शोहरतगढ़- श्रीराम जानकी मंदिर सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष बने रविकांत अग्रहरि (रिक्की_अग्रहरि)

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

https://www.facebook.com/share/p/1QSLh35wso/

बैठक में उठा मुद्दा… नई कमेटी के चुनाव के साथ ही होना हैं दुर्गा पूजा संचालन समिति के पदाधिकारियों का चुनाव

द खबर टाइम्स/श्रवण पटवा
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

रविवार को शोहरतगढ़ कस्बा के श्रीराम जानकी मंदिर के अतिथि गृह में श्रीराम जानकी मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं अन्य लोगों की मौजूदगी में विभिन्न विन्दुओं को लेकर बैठक हुई। मंदिर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रहे रामसेवक गुप्ता ने अपने कार्यकाल का पूरा लेखा-जोखा कमेटी के सामने रखते हुए उन्होंने इस्तीफा दे दिया। गहमा-गहमी के बीच करीब 1 घंटे तक मीटिंग चली, जिसमें मंदिर की पुरानी कमेटी को भंग कर रविकांत अग्रहरि (रिक्की अग्रहरि) को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। बैठक में यह तय हुआ कि जबतक श्रीराम जानकी मंदिर कमेटी का सर्वसम्मत से चुनाव संपन्न नहीं हो जाता है तब तक के लिए रिक्की अग्रहरि कार्यभार संभालेंगे। गहमागहमी की हालत देख पुलिस प्रशासन भी मंदिर पर नजर रखे रही।

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने कहा कि श्रीराम जानकी मंदिर की पूर्व कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने मंदिर की गरिमा बनाए रखने के लिए काफी योगदान दिया है। साथ ही कहकि मंदिर हित में किसी राजनितिक व्यक्ति को मंदिर से न जोड़े। मंदिर के पूर्व व्यवस्थापक रामसेवक गुप्त व सतीश मित्तल ने कहा कि प्रशासन द्वारा मंदिर की चौहद्दी घोषित कर दी गई है। पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि हिंदुओं की आस्था की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मंदिर की पवित्रता बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। तो वहीं कार्यकारी अध्यक्ष रिक्की अग्रहरी ने कहा की 5 लोगों की कमेटी बनाकर आगे की रणनीति तय की जाएगी और खरवास के बाद चुनाव करवा दिया जायेगा।

बैठक में किशोरी लाल गुप्त, सभासद राजकुमार, जयप्रकाश वर्मा, नंदू गौंड़, सौरभ गुप्त, रविन्द्र कुमार वर्मा, प्रतीक पांडेय, मनोज कुमार गुप्त, महेश कसौधन, राजू बाबा, वीरेंदर गौड़, दुर्गेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें