HDFC बैंक द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं ने लिया बढ़-चढ़ कर हिस्सा, चेयरमैन समेत 31 लोगों ने किया रक्तदान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

द खबर टाइम्स/श्रवण पटवा

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

शनिवार को शोहरतगढ़ नगर पंचायत सभागार में चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने एच.डी.एफ.सी. बैंक द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। रक्तदान शिविर पर चेयरमैन रवि अग्रवाल समेत कस्बे के 31 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस शिविर में नगर के युवाओं एवं एच.डी.एफ.सी. बैंक कर्मियों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। ब्लड डोनेरो को प्रमाण पत्र भी बितरित किया गया।

जिला ब्लड बैंक एवं स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर डॉ अमन जायसवाल, एल टी शम्भूनाथ त्रिपाठी, काउंसलेर डॉ अनीता, एल टी पंकज पाण्डेय सहित स्टॉप नर्स विवेक मिश्रा, सुभाष आदि की मौजूदगी में रक्तदान करने वाले लोगों का बल्ड ग्रुप एवं बी०पी० आदि परीक्षण के बाद उनसे ब्लड डोनेट कराया गया।

इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि रक्त दान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम माना जाता है। खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है। नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है। उन्होंने बताया कि कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लडp लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसी ही इमरजेंसी स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इससे जरुरत मंद की मदद हो सकेगी।

इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, एच.डी.एफ.सी. ब्रांच मैंनेजर अनुराग शुक्ला, मोहम्मद दानिश, रचित श्रीवास्तव अभिषेक मोदनवाल, तौसीफ़ रजा, अजय शर्मा, सुमित, विक्रांत सिंह, जावेद अहमद, अब्दुल सलाम, निज़ाम अहमद, किशन मोदनवाल, फैसल खान,अब्दुल सलाम, शिवम् पाण्डेय, सचिन चौधरी, मोहम्मद इमरान, मनोज कुमार, पवन कुमार, सबरे आलम, अमरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें