सूर्या महाविद्यालय परसा में भाजपा ने “मतदाता गहन पुनरीक्षण” (SIR) की कार्यशाला’ का किया आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फर्जी एसआईआर व डुप्लिकेट मतदाताओं को हटाकर “एक व्यक्ति, एक वोट” के विचार का किया समर्थन।

सरताज आलम

शोहरतगढ़़, सिद्धार्थनगर

विधानसभा शोहरतगढ़ अन्तर्गत सूर्या महाविद्यालय परसा में शुक्रवार को “मतदाता गहन पुनरीक्षण” (SIR) की भाजपा विधानसभा कार्यशाला’ का आयोजन किया गया। वहीं कार्यशाला के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी हरिचरन कुशवाहा जी रहें। इस अवसर पर भाजपा नेताओं सहित पदाधिकारियों ने अपने सम्बोधन में कहा कि फर्जी एसआईआर और डुप्लिकेट मतदाताओं को हटाकर “एक व्यक्ति, एक वोट” के विचार का समर्थन करता है, जिससे सावधानीपूर्वक जांच के माध्यम से लोकतान्त्रिक व्यवस्था में जनता का विश्वास बनायें रखने में मदद मिलती है। इस दौरान कार्यशाला में जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती साधना चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम जायसवाल, चेयरमैन बढ़नी सुनील अग्रहरि, राजकुमार उर्फ राजू शाही, विनीत कमलापुरी, मण्डल अध्यक्ष बढ़नी योगेन्द्र तिवारी, मण्डल अध्यक्ष शोहरतगढ़ शिव शक्ति शर्मा, मण्डल अध्यक्ष पकड़ी अरविन्द चौधरी, मण्डल अध्यक्ष कठेला श्यामू गुप्ता, सांसद प्रभारी नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी, अनीता जायसवाल सहित समस्त सेक्टर प्रभारी एवं बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहें।

Leave a Comment

और पढ़ें