द खबर टाइम्स/श्रवण पटवा
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर
एंकर- पं० श्रीराम शर्मा आचार्य जी की साधना एवं माता भगवती के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शांतिकुंज हरिद्वार से निकली ज्योति कलश रथ यात्रा विभिन्न गांवों और शहरों से होकर गुजरते हुए गुरुवार को सायं करीब 5 बजे के आसपास शोहरतगढ़ कस्बे में पहुंची, जहाँ श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में नगर वासियों एवं गायत्री परिवार के श्रद्धांलुओं ने हर्षोल्लास एवं भक्ति भाव के साथ पुष्पवर्षा कर और जयकारे लगाते हुए लोगों ने ज्योति कलश रथ यात्रा का स्वागत किया।

इसी कड़ी में गायत्री परिवार समेत श्रद्धांलुओं ने ज्योति कलश यात्रा में शामिल होकर रामजानकी मंदिर, नगर पंचायत कार्यालय, गोलघर, भारत माता चौक, प्रेम गली, शान्ति मार्केट, पुलिस पिकेट के रास्ते नगर भ्रमण के लिए निकले, जिससे पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। पुनः वापस आकर ज्योति कलश रथ यात्रा स्थानीय रामजानकी मंदिर में रुका, जहाँ विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इसी कड़ी में दीप यज्ञ कार्यक्रम में पहुँचे शांतिकुंज हरिद्वार से पं० महादेव प्रसाद त्रिपाठी जी, रामलखन शर्मा जी (संगीतकार), प्रदीप जी (नाल वादक), जय कुमार पाल जी (सारथी), बृजेश प्रताप सिंह, अशोक कुमार त्रिपाठी (जिला संयोजक गायत्री परिवार, शैलेन्द्र जी महराज (अयोध्या धाम) का शोहरतगढ़ नगर के शैलेन्द्र कौशल, नंदराम उमर, गोविन्द जी अग्रवाल, राजकुमार मोदनवाल, शिवपूजन वर्मा, रामसेवक गुप्ता, शिव प्रसाद, अग्रवाल, मनोज कुमार गुप्ता, महेश कसौधन, राजेन्द्र कुमार कान्दू,कृष्ण कुमार अग्रवाल, कृष्पाल चौधरी, दिलीप वर्मा, महावीर वर्मा, जय प्रकाश वर्मा आदि सभी अतिथियों का टीका लगाते हुए एवं पुष्प अर्पित कर सभी का स्वागत किया। इसी कड़ी में पत्नी समेत बी.एन. तिवारी, महेश कसौधन, संजय पंडित, शिव पूजन गुप्ता, कौशल जी उमर ने ज्योति कलश का पूजन-अर्चन किया।

ज्योति कलश पूजन के बाद जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में दीप यज्ञ में 1000 हजार दीपों को जलाया गया। लोगों ने आध्यात्मिक उन्नति और शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही दीप यज्ञ में सम्मिलित होकर लोगों ने अपने जीवन को पवित्र और सकारात्मक बनाने को लेकर संकल्पित हुए।

इसके साथ ही शांतिकुंज हरिद्वार से आये वक्ता पं० महादेव प्रसाद त्रिपाठी ने नैतिकता, आत्म-संशोधन और सामाजिक समरसता विषय को लेकर ज्ञान एवं भक्ति के विभिन्न प्रकार के विचारों से सभी को प्रेरित किया कि सभी को शुद्ध मन से गायत्री पाठ करना चाहिये, इसके अनेक लाभ है।

उन्होंने यह भी कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य लोगों में आध्यात्मिक चेतना और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। यात्रा के दौरान लोगों को साहित्य, लेखन, चित्रपट और विचार सामग्री वितरित किया गया, जिससे वे अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकें।

इस दौरान नगर के सन्दीप जायसवाल, दुर्गेश गुप्ता आदि मौजूद रहे, तों वहीं शोहरतगढ़ इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह, अपने पुलिस बल के का. प्रभाकर यादव, दिनेश यादव आदि के साथ मौजूद रहे। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ते इंतजाम किये गये थे।




























