शोहरतगढ़- एसडीएम के अद्दतन आदेश के चलते रद्द हुआ संघ का पथ संचलन कार्यक्रम, मंदिर परिसर तक ही सीमित रहा कार्यक्रम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

द खबर टाइम्स/धर्मेन्द्र चौधरी के साथ श्रवण पटवा की रिपोर्ट

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शोहरतगढ़ नगर में वृहस्पतिवार को पथ संचलन का आयोजन किया गया। स्थानीय राम जानकी मंदिर परिसर से संचालित होने वाले कार्यक्रम में सैकड़ों स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में पहुँचे, लेकिन प्रशासनिक रोड़े के चलते पथ संचलन कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा।

पथ संचलन से पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ संघ संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार, माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर और भारत माता के चित्रों पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। पथ संचलन से पूर्व स्वयंसेवकों को बौद्धिक सत्र के माध्यम से शताब्दी वर्ष के महत्व और संघ के कार्यों के बारे में जानकारी दी गई।

इस दौरान प्रान्त प्रचारक रमेश ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पिछले 100 वर्षों से निरंतर शाखाओं के माध्यम से व्यक्ति निर्माण का कार्य कर रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि विश्व में संघ जैसा कोई दूसरा संगठन नहीं है, जो निस्वार्थ भाव से इतने लंबे समय तक राष्ट्र सेवा में कार्यरत हो।

Loading Viewer...

विदित हो प्रशासनिक अनुमति दिनांक 29 सितंबर 2025 में बौद्धिक सत्र के बाद स्वयंसेवकों को पथ संचलन में भाग लेना था। जो श्रीराम जानकी मंदिर से शुरू होकर मुख्य मार्ग से होते हुए तिरंगा तिराहे से होते हुए वापस नगर पंचायत गोलघर भारत माता चौक होते हुए रमजान गली होते हुए नीबी दोहनी होते हुए वापस मुख्य मार्ग होते हुए वापस श्रीराम जानकी मंदिर पर समापन करना था, लेकिन कार्यक्रम के दिन ही यानी 09/10/2025 को उप जिलाधिकारी के नये आदेश आने के बाद पथ संचलन कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। क्योंकि वहाँ मौजूद लोगों ने कहा कि पूर्व से निर्धारित मार्ग के अलावा किसी मार्ग किसी अन्य मार्ग से हम लोग पथ संचालन का कार्यक्रम नहीं करेंगे। लोगों ने यह भी बताया कि वर्ष 2023 में रमजान गाली वाली रूट से पथ संचलन का कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ था।

कार्यक्रम के अध्यक्ष अधिवक्ता नागेन्द्र कुमार श्रीवास्तव रहें। इस दौरान प्रमुख रूप से जिला प्रचारक विशाल कुमार, नगर संघ चालक किशोरी लाल, खण्ड शारिरिक प्रमुख रमेश कुमार,नगर कार्यवाह अखिलेश वर्मा, आदित्य कसौधन, श्यामू कसौधन,पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्याम जयसवाल,

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा,अभिषेक चौधरी, रामविनोद यादन, मनोज गुप्ता, बबलू गौड़, ऋषि वर्मा, राजेन्द्र कुमार, सौरभ कसौधन, संजय कसौधन आदि उपस्थित रहे।

Loading Viewer...

Leave a Comment

और पढ़ें