दुर्गा पूजा संचालन समिति के पदाधिकारी का शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने अंगवस्त्र पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर किया स्वागत, दी शुभकामनायें

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

द ख़बर टाइम्स/श्रवण पटवा

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

शोहरतगढ़ नगर पंचायत स्थित विधायक विनय वर्मा के कैम्प कार्यालय/आवास पर दुर्गा पूजा संचालन समिति 2025 के सभी सम्मानित पदाधिकारियों सहित पत्रकारों को अंगवस्त्र पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर अभिनन्दन किया और दुर्गा पूजा संचालन समिति की सफल संचालन की शुभकामनाएँ दीं।

वहीं विधायक विनय वर्मा ने कहा कि दुर्गा पूजा संचालन समिति 2025 के पदाधिकारियों की उपस्थिति और सहयोग से दुर्गा पूजा 2025 का आयोजन और भी भव्य और सफल होगा। सभी शोहरतगढ़़ नगरवासियों को शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ दिया।

इस मौके पर समिति के नव निर्वाचित अध्यक्ष सतीश मित्तल, संरक्षक रामसेवक गुप्ता, डोला प्रमुख मनोज कुमार गुप्ता, पत्रकार बन्धु श्रवण पटवा, धर्मेन्द्र चौधरी, दुर्गा पूजा समिति के निगरानी समिति से दिलीप वर्मा, राजेन्द्र कान्दू, सभासद प्रतिनिधि दिनेश कुमार, रामकुमार मोदनवाल और रत्नेश सोनी, अरविन्द वर्मा (गुरुजी), विशाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें