शोहरतगढ़- युवा पत्रकार प्रेस क्लब (YJPC) की बैठक में नये पत्रकारों को मिली संगठन की जिम्मेदारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

द ख़बर टाइम्स/अनूप गोस्वामी

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

रविवार को शोहरतगढ़ क़स्बा स्थिति सनसाइन समय कार्यालय पर युवा पत्रकार प्रेस क्लब तहसील इकाई शोहरतगढ़ की मासिक बैठक बुलाई गई, जिसमें संगठन पदाधिकारियों के दायित्व में बड़ा फेरबदल किया गया है।

बताते चले इस बैठक में पूर्व से प्रस्तावित विषय संगठन के प्रति निष्क्रिय पत्रकारों को हटाने पर विचार किया गया तथा अन्य सक्रिय पत्रकारों को चुनाव प्रक्रिया के दौरान संगठन का दायित्व देने का निर्णय लिया गया। बैठक में यह अहम निर्णय लिया गया कि संगठन में लगातार उपस्थित रहने के बावजूद संगठनात्मक गतिविधियों में अपेक्षित सक्रियता न दिखाने वाले कुछ पदाधिकारियों को उनके दायित्व एवं पद से कार्यमुक्त किया जाए। इसी क्रम में युवा पत्रकार प्रेस क्लब तहसील इकाई शोहरतगढ़ के वरिष्ठ मंत्री अजीज अहमद, संगठन मंत्री पवन कुमार यादव, वरिष्ठ संयुक्त मंत्री कृष्ण पाल सिंह और संप्रेक्षक संजय पाण्डेय को उनके दायित्व एवं पद से कार्यमुक्त करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। इस दौरान नये दायित्वों को लेकर सर्वसम्मति से चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई। संगठन की ओर से वरिष्ठ मंत्री के दायित्व पर अजीज अहमद के स्थान पर अनूप गोस्वामी, संगठन मंत्री पवन कुमार यादव के स्थान पर रमेश पाण्डेय, वरिष्ठ संयुक्त मंत्री .ष्ण पाल सिंह के स्थान पर अशोक दूबे, संप्रेक्षक संजय पाण्डेय के स्थान पर डॉ0 इन्द्रेश तिवारी को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही कोषाध्यक्ष के रूप में शरदेंदु त्रिपाठी का नाम भी सहर्ष स्वीकार किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से नये पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें जिम्मेदारी निभाने के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही यह आशा व्यक्त किया कि संगठन की एकजुटता और मजबूती आगे और भी बढ़ेगी। युवा पत्रकार प्रेस क्लब तहसील इकाई शोहरतगढ़ के संचालक सरताज आलम, वरिष्ठ पत्रकार अभिलाष मिश्रा, अध्यक्ष श्रवण पटवा, उपाध्यक्ष पियूष सिंह, महामंत्री धर्मेन्द्र चौधरी ने सभी नवचयनित पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए संगठन की सफलता की कामना की। इस दौरान तहसील शोहरतगढ़़ के सभी सम्मानित पत्रकार गण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें