द ख़बर टाइम्स/श्रवण पटवा
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर
शुक्रवार को रामपुर खास के ग्राम प्रधान जफर आलम ने कम्पोजिट विद्यालय गनेशपुर का निरीक्षण कर बच्चों के साथ बैठकर उनके साथ मध्यान्ह भोजन किया, ताकि बच्चों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता को जाँचा परखा जा सके।

इस दौरान उन्होंने विद्यालय के अध्यापकों से बात कर शिक्षण व्यवस्था पर कई सारी बातें की और मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि समय-समय पर मेरे द्वारा विद्यालय का निरीक्षण किया जाता है और भोजन की गुणवत्ता को लेकर के भी उसकी जांच- पड़ताल की जाती है तथा बच्चों के साथ बैठकर भोजन भी करता हूँ। बच्चों के साथ बैठकर खाने का मजा कुछ और ही है।

जानकार कहते है कि यदि इसी तरह ग्राम पंचायत स्तर पर गाँव के जनप्रतिनिधि बच्चों को मिलने वाले मध्यान भोजन पर अपने नजरे इनायत कर लें तो मुझे लगता है कि कहीं कोई शिकायत का मामला ही प्रकाश में ना आए क्योंकि जब कोई जनप्रतिनिधि अपने विद्यालय में जाकर शिक्षण व्यवस्था व मध्यान भोजन की व्यवस्था को लेकर जांच पड़ताल और इसकी गुणवत्ता परखेगा तो कहीं ना कहीं बच्चों को बेहतर से बेहतर मध्यान भोजन और शिक्षण व्यवस्था का लाभ मिल सकेगा।




























