द ख़बर टाइम्स/श्रवण पटवा
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर
शोहरतगढ़ कस्बे के वार्ड नंबर 5 महर्षि वाल्मीकि नगर (नीबी दोहनी) निवासी इमरान अली (Fb-ID IMRAN ALI) पुत्र मोहम्मद अली ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो के साथ छेड़छाड़ कर उसे स्टोरी के रूप में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। विवादास्पद स्टोरी वायरल होते हैं शोहरतगढ़ में हिन्दू समुदाय के हजारों लोगों में आक्रोश साफ दिख रहा था। लोग यही कह रहे थे कि प्रदेश में योगी ज़ी की सरकार हैं। बावजूद मुस्लिम समुदाय के युवक द्वारा मुख्यमंत्री ज़ी के फोटो के साथ छेड़छाड़ करना आखिर किस मानसिकता की तरफ इशारा कर रहा हैं।

शोहरतगढ़ क़स्बा निवासी छोटू गौड़ ने लिखा कि,- यह लड़का नगर पंचायत शोहरतगढ़ के नीबी दोहनी निवासी मोहम्मद अली का लड़का है। जिसने अपनी फेसबुक आई.डी. इमरान अली से माननीय मुख्यमंत्री जी के फोटो को एडिट करके पोस्ट किया है। त्यौहार के इस माहौल में ऐसे पोस्ट से नगर का माहौल खराब हो सकता है। महोदय मामले को संज्ञान में लेकर उक्त व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की कृपा करे।
तो वहीं हियुवा के पूर्व पदाधिकारी रहे संजय कसौधन ने लिखा कि एक मुस्लिम लड़के के द्वारा उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के चित्र पर आपत्तिजनक तरीके से एडिट किया गया है उसका यह चित्र/वीडियो समाज में अशांति फैलाने वाला कृत्य है। आखिर जिला प्रशासन क्या कर रहा है नगर पंचायत शोहरतगढ़ में बारावफात के दिन हुड़दंगी कर माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों पर कोई कार्रवाई न होने से अराजक तत्वों के हौसले बुलंद हैं… क्या प्रशासन योगी जी के सरकार की छवि को खराब करने का संकल्प ले लिया है इस युवक को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और जहां भी दुर्गा पूजा जिस परम्परा के साथ चल रहा है उससे खिलवाड़ मत किया जाए। साथ ही लिखा कि ऐसा कृत्य जघन्य अपराध की श्रेणी में आता हैं।

भाजपा शोहरतगढ़ मण्डल अध्यक्ष शिवशक्ति ने लिखा कि हिन्दू हृदय सम्राट, करोड़ों हिन्दुओं के आस्था के प्रतीक व प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ज़ी महराज ज़ी के फोटो के साथ छेड़छाड़ कर उसका स्टोरी पोस्ट बनाते हुए सोशल मिडिया के FB अकॉउंट पर पोस्ट करना निहायत ही गंभीर विषय का प्रकरण हैं। एक तरफ जहां नवरात्रि का पावन पर्व है तो वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी के चित्र के साथ छेड़छाड़ करना आखिर किस मानसिकता की तरफ इशारा करता है, जबकि प्रदेश में योगी जी की सरकार है।
योगेंद्र जायसवाल, किशोरी लाल, रवि अग्रवाल, सतीश मित्तल, मनीष श्रीवास्तव, सुरेश गौड़, बबलू गौड़, सतीश वर्मा, लखन गुप्ता, राजू गोस्वामी, दिनेश कुमार, बनवारी गुप्ता, धर्मेंद्र अग्रहरी, संजू पाण्डेय, विक्की वर्मा, अधिवक्ता दद्दू तिवारी, विकास त्रिपाठी, महेश निगम, चंद्रकेश यादव, बबलू गोस्वामी, सुनील गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, विजय वर्मा, टिल्लू शर्मा, सन्दीप कसौधन, जगदीश यादव, आकाश निषाद, सूरज कुमार, सौरभ गुप्ता, सोनू निगम, गोलू पासवान, नीलेश चौधरी सहित सैकड़ो लोगों ने मुख्यमंत्री ज़ी के फोटो के साथ छेड़छाड़ के प्रकरण को लेकर कार्यवाही की मांग की हैं।



























