नवरात्रि के तीसरे दिन तौलिहवा (नेपाल) स्थिति राधाकृष्णा मंदिर में रूंगटा बन्धुओं ने माता शेरावाली के दरबार में लगाई हाजिरी, किया पूजा अर्चन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

द खबर टाइम्स/श्रवण पटवा
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर।

आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ के पूर्व डिप्टी चेयरमैन व कपड़ा व्यवसाई गोपी रुंगटा व रुंगटा कलेक्शन के प्रोपराइटर राजेन्द्र उर्फ नीलू रुंगटा ने नेपाल देश के कपिलवस्तु जिला के तौलिहवा बाजार में स्थित राधाकृष्णा मंदिर आनन्द बाग में नवरात्रि का तीसरा दिन मां चन्द्रघंटा देवी की पूजा के लिए माता शेरावाली के मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की और उन्होंने कहा कि नवरात्रि का तीसरा दिन शान्ति, साहस और निर्भरता की प्रतीक मां चन्द्रघंटा की आराधना को समर्पित है। चन्द्रघंटा देवी मां के आशीर्वाद से हर किसी के जीवन में सकारात्मक का संचार हो, उनकी कृपा देश भर के मेरे परिवारजनों के लिए सुख समृद्धि और सौभाग्य लेकर आयें यही कामना है और अन्त में प्रसाद वितरण किया गया।

इस दौरान मंदिर के पुजारी अम्मा श्रेष्ठ, अध्यक्ष मधुश्रेष्ठ, पूर्व डिप्टी चेयरमैन गोपीचन्द रुंगटा, राजेन्द्र उर्फ नीलू रुंगटा, राकेश राज, एंकात रुंगटा, श्याम रुंगटा, हर्षित शर्मा, दामोदर कोइराला, शकुंतला, राघवेन्द्र, शोभा आदि लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Comment

और पढ़ें