बढ़नी- तुलसियापुर चौराहा स्थित पं.बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर कालेज में बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम के दौरान ढेबरुआ पुलिस ने उत्पीड़न व अत्याचार के बिरुद्ध लड़ाई लड़ने का दिया टिप्स

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

द ख़बर टाइम्स/श्रवण पटवा
बढ़नी, सिद्धार्थनगर

बढ़नी ब्लाक के तुलसियापुर चौराहे पर स्थित पं.बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर कालेज में बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बालिकाओं व एनसीसी कैडेट्स को सम्बोधित करते हुए ढ़ेबरुआ थाने के एसएसआई मनोज मणि त्रिपाठी ने उत्पीड़न व अत्याचार के खिलाफ छात्राओं को खड़े होने की यह सीख देते हुए कहा कि,- घबराएं नहीं, हमेशा उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाएं। आपकी चुप्पी किसी को भी दोबारा गुनाह के लिए प्रेरित कर सकती है। इसलिए हमेशा हिम्मत से काम लें। आपको कोई शोहदा परेशान करें तो पुलिस से संपर्क कर उसका हुलिया बताकर स्केच बनाएं। ऐसे में कार्रवाई करने में आसानी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं और बालिकाओं को घबराने की जरूरत नहीं है।
महिला आरक्षी आरती मिश्रा ने बताया कि यदि किसी छात्रा को कोई शोहदा विद्यालय आते-जाते समय परेशान करता है तो चुप रहने के बजाए उसके खिलाफ शिकायत करें। स्कूल और घर में जानकारी दें, कोई हल न निकले तो पुलिस की मदद लें। अब तो जिले में किसी का हुलिया बताकर उसका स्केच बनवाने की सुविधा उपलब्ध हो गई है। ऐसे में शोहदे या अराजकतत्व की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई करने में आसानी होगी।


प्रधानाचार्य रवि शुक्ल ने बताया कि सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबरों की व्यवस्था की गई है। शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई की जाती है। बालिकाएं अपने पास हेल्पलाइन नंबर, नजदीकी पुलिस स्टेशन के सीयूजी नंबर लिखकर रखें। इस दौरान आरक्षी रमेश यादव, शिक्षक धन्नजय पाठक, आशाराम यादव, सीतू गुप्ता, शिवानी तिवारी, रंजना तिवारी, रेखा गुप्ता, जितेन्द्र शुक्ल, प्रदीप मौर्य, मलिक मोहम्मद अकरम, सुनील यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें