सिद्धार्थनगर- बढ़नी में 144 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाली फ्लाई ओवर एवं फोरलेन सड़क का सांसद जगदम्बिका पाल व विधायक विनय वर्मा ने किया भूमिपूजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

  • फोरलेन ओवर ब्रिज बनने से इण्डो-नेपाल व्यापार को मिलेगा बढ़ावा- जगदम्बिका पाल।
  • भूमि पूजन में सांसद जगदम्बिका पाल. शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा, राजा योगेंद्र प्रताप सिंह, धनुर्धर प्रताप सिंह, नेपाल के पूर्व सांसद अभिषेक प्रताप शाह, प्रधान संघ जिलाध्यक्ष डॉ पवन मिश्रा, नगर पंचायत बढ़नी के चेयरमैन सुनील अग्रहरि, शोहरतगढ़ नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल एवं विभागीय अधिकारियों की रही मौजूदगी।
  • काफी दिनों के बाद जनता के बीच एक मंच पर नजर आये सांसद व विधायक, सामुहिक रूप से किया भूमिपूजन, लोगों में हो रही चर्चा

द खबर टाइम्स/श्रवण पटवा
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

नगर पंचायत बढ़नी में स्वीकृत बाईपास फोरलेन मार्ग एवं फोरलेन ऊपरगामी सेतु के निर्माण कार्य का भूमिपूजन सांसद जगदम्बिका पाल एवं विधायक विनय वर्मा द्वारा किया गया। भव्य कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद ने कहा कि इण्डो-नेपाल बॉर्डर के 14 सौ किमी से अधिक के क्षेत्र में पहला फोरलेन ओवर ब्रिज बढ़नी में बनने जा रहा है, जो इण्डो-नेपाल के व्यापार को बढ़ाने मे महत्वपूर्ण होगा। बढ़नी कस्बे के पूर्वी छोर पर 144 करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाले बाईपास फोरलेन मार्ग एवं फोरलेन ऊपरगामी सेतु के निर्माण कार्य का भूमिपूजन सांसद जगदम्बिका पाल ने शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा, राजा योगेंद्र प्रताप सिंह, धनुर्धर प्रताप सिंह, नेपाल के पूर्व सांसद अभिषेक प्रताप शाह, प्रधान संघ जिलाध्यक्ष डॉ पवन मिश्रा, नगर पंचायत बढ़नी के चेयरमैन सुनील अग्रहरि, शोहरतगढ़ नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल एवं विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में विधि-विधान से किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि भारत-नेपाल का रिश्ता मात्र दो देश का नहीं, रोटी-बेटी, भाई-भाई, मिलते-जुलते संस्कृति का रिश्ता है, इसलिए 144 करोड़ से अधिक की लागत से ओवर ब्रिज एवं सड़क का निर्माण बॉर्डर पर किया जा रहा है। यह इण्डो-नेपाल के ट्रेड एवं आवागमन में मील का पत्थर साबित होगा। सबसे अधिक नजदीकी रेलवे स्टेशन भी होने से बढ़नी बॉर्डर गेटवे ऑफ इंडिया साबित होगा।

इस ओवर ब्रिज की सौगात देने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ एवं पीएम नरेन्द्र मोदी को कोटि कोटि धन्यवाद। सांसद ने कहा कि जिस तरह पुष्पक विमान आदि बनाने में भगवान विश्वकर्मा जी को माना जाता है, उसी तरह विकसित भारत के शिल्पकार के रूप में नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के शिल्पी के रूप में योगी आदित्यनाथ को याद किया जायेगा। यह ब्रिज सोनौली, नेपालगंज, धनगढ़ी आदि में न बनकर बढ़नी में बन रहा है। सिद्धार्थनगर जनपद को आकांक्षी जनपद से विकसित जनपद बनाने का हमारा प्रयास है। उन्होंने यह भी सार्वजनिक किया कि सिद्धार्थनगर से बढ़नी, श्रावस्ती, बहराइच तक (160 किमी) फोरलेन भी सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने स्वीकृत कर दिया है।


वहीं विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा ने कहा कि विकास पुरुष के रुप में जाने जाने वाले सांसद जगदम्बिका पाल शीघ्र ही बढ़नी के हॉस्पिटल का भी शिलान्यास करेंगे। लोक निर्माण विभाग के अभियन्ता अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि उक्त निर्माण में विभाग 1700 मीटर की सड़क 35.25 करोड़ की लागत से और सेतु निगम के द्वारा 801.40 मीटर लम्बे पुल को 109.64 करोड़ की लागत से बनाया जायेगा।


कार्यक्रम में पूर्व नेपाल के पूर्व सांसद अभिषेक शाह, चेयरमैन सुनील अग्रहरि, राजा योगेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा नेत्री साधना चौधरी, लालजी त्रिपाठी, कुणाल प्रताप शाह, त्रियुगी नाथ अग्रहरि, एसपी अग्रवाल, रितेश शर्मा, योगेन्द्र तिवारी, नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी, सिद्धार्थ शंकर पाठक, विनीत कमलापुरी, राजकुमार सिंह उर्फ राजू शाही, डॉ पवन मिश्रा, चेयरमैन सुनील अग्रहरि आदि वरिष्ठ नेताओं ने सम्बोधित किया।

इस दौरान कार्यक्रम में सांसद प्रभारी सूर्य प्रकाश पाण्डेय, रमेश गुप्ता, सच्चिदानन्द पाण्डेय, हरीश वर्मा, प्रदीप कमलापुरी, राधेश्याम तिवारी, रामपाल सिंह, अनीता जायसवाल, कृष्ण मोहन गुप्ता, अनिल अग्रहरि, अशोक अग्रहरी, रिंकू चौधरी, शिवा तिवारी, ध्रुव चतुर्वेदी, भूमिराज भट्टराई, राधेश्याम यादव, दिलीप पाण्डेय, संजय मित्तल, अमित मौर्या, मनोज चौबे आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें