शोहरतगढ़ ब्लॉक के कोटिया दीगर केंद्र पर अधिकारियों की उपस्थिति में किसानों को मिला यूरिया खाद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

द ख़बर टाइम्स/ अभिषेक शुक्ला
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

शोहरतगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत खरगवार में बने वी. पैक्स कोटिया दीगर द्वारा बुधवार को 71 बोरी यूरिया खाद का बितरण किया गया। वितरण से पूर्व लाइन में किसानों को टोकन (पर्ची) दे दिया गया था, जिससे भीड़ पर काबू पाया जा सके। यूरिया खाद के बितरण में राजस्व निरीक्षक अवधेश सिंह मय टीम द्वारा किसानों के आधार कार्ड एवं खतौनी सत्यापन के बाद किसानों को यूरिया खाद (उर्वरक) उपलब्ध कराया गया। तो वहीं बीते मंगलवार को 299 बोरी यूरिया खाद की बिक्री की गयी। इस दौरान राजस्व निरीक्षक अवधेश सिंह, सचिव संतराम यादव, सहयोगी रमेश कुमार यादव, नीलेश यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें