बूथ की मजबूती ही सफलता का आधार है- श्याम कुमार जायसवाल (भाजपा नेता)

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

द ख़बर टाइम्स/श्रवण पटवा

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

रविवार को शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के तुलसियापुर स्थिति पं० बाबू राम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर कालेज में भारतीय जनता पार्टी मंडल बढ़नी बूथ अध्यक्ष/वरिष्ठ कार्यकर्ता मंडल में निवास करने वाले जिला अथवा क्षेत्रीय पदाधिकारी समस्त शक्ति केंद्र संयोजक/ प्रभारी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गण, प्रबुद्ध जनों का सम्मान समारोह का आयोजन बढ़नी मंडल अध्यक्ष योगेंद्र तिवारी द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता श्याम कुमार जायसवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर सभी से परिचय प्राप्त कर बूथ अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं, सम्मानित जनों को शाल पहनाकर सम्मानित किया और उनके प्रति कृतज्ञता व्‍यक्‍त की हैं। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन न केवल हमारे बूथ अध्यक्षों के प्रति सम्मान है, बल्कि उनकी मेहनत और समर्पण का उत्सव भी है। बूथ की मजबूती ही हमारी सफलता का आधार है।

हम सब मिलकर शोहरतगढ़ विधानसभा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँगे और जनता की सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाएँगे। इस अवसर पर बढ़नी चेयरमैन सुनील अग्रहरि, श्याम गुप्ता (मंडल अध्यक्ष कठेला, ध्रुव चतुर्वेदी, राकेश, राघवेंद्र, विनीत, शिवचरण यादव, रविंद्र त्रिपाठी, आशाराम, शेषमणि पांडेय, वेदप्रकाश, तुलसीराम आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें